Weather Alert June 2022 : राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को रात में हुई हल्की बूंदाबादी ने कई दिनों से गर्मी से परेेशान लोगों को थोड़ी राहत दी। वहीं, आज (शनिवार) को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के कई राज्य इन दिनों मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने गुड न्यूज सुनाई है। देश की राजधानी दिल्ली, यूपी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गरज और तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश
मानसून अब धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। इसके अलावा, अगले पांच दिनों तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
यह भी पढ़े >> UP Board 10th Marksheet 2022 | Download UPMSP 10th Certificate At upresults.nic.in
तमिलनाडु और कर्नाटक में होगी बारिश
आने वाले दिनों में कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और यनम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 12 तारीख तक बारिश होगी। केरल और माहे में भी बारिश होने की संभावना है।
Weather today
सूरज आग उगल रहा है। लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। हरिद्वार में 10 जून बीते 42 सालों में सबसे अधिक गर्म दिन रहा। हरिद्वार का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 43.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हरिद्वार में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान में हर रोज वृद्धि हो रही है।
Weather today at my location
राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को रात में हुई हल्की बूंदाबादी ने कई दिनों से गर्मी से परेेशान लोगों को थोड़ी राहत दी। वहीं, आज (शनिवार) को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भीषण गर्मी की वजह बढ़ती आबादी और वाहनों का दबाव है। स्नान पर्व और चारधाम यात्रा के चलते लाखों लोग हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
Weather india
बाजारों की सड़कों से लेकर हाईवे तक वाहनों की कतार लग रही है। वाहन घंटों जाम में फंस रहे हैं। वाहनों के इंजन और एसी चलने से वातावरण में गर्मी बढ़ रही है। बहादराबाद मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत के मुताबिक शुक्रवार को बहादराबाद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। हरिद्वार का तापमान 43.5 डिग्री रहा।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक असम, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइएमडी ने बताया कि आज और कल अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश होगी।